
दरगेला, नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती दुरगेला पंचायत में आज कोविड-19 टेस्ट कैंप का सफल आयोजन हुआ। इस कैंप में कोविड-19 के 120 रैपिड सैंपल लिए गए जिसमें से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस कैंप के दौरान रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा मास्क वितरण की छेड़ी गई मुहिम के चलते बहा उपस्थित लोगों को 100 मास्क वितरित किए तथा खराब मौसम के चलते कोरोना वारियर्स रोटेरियन करनैल सिंह चौहान रोटेरियन सीएल डोगरा ने अपना पूरा सहयोग दिया।
कैंप के सफल आयोजन होने पर ग्राम पंचायत प्रधान भारती ने BMO शाहपुर और हॉस्पिटल से आई टीम डॉक्टर नरेन दीप, शिवानी शर्मा व फोर्थ क्लास कर्मचारी महिंद्र सिंह और वहां पर उपस्थित उप-प्रधान, ब्लॉक समिति रैत की वाइस चेयरमैन, पंचायत प्रतिनिधियों रोटेरियन करनाल सिंह चौहान रोटेरियन केएल डोगरा द्वारा किए गए कार्य को सराहते हुए उनका धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत प्रधान की अपील
ग्राम पंचायत प्रधान ने पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की अपील की।
उन्होंने स्थानीय जनता से भी अपील की है कि अगर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निजात पानी है तो हम सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें बेवजा घर से ना निकले।
हाथों को बार-बार धोए और सैनिटाइज करें हमेशा मास्क पहने रखें। अगर घर से निकलते हैं तो मास्क पहने रखें उचित दूरी बनाए रखें और हाथों को सेनेटाइज करते रहे।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी के चलते अगर किसी ग्रामवासी को किसी चीज की आवश्यकता पड़ती है तो वे अपने वार्ड के प्रतिनिधि या उप प्रधान या प्रधान को किसी भी समय सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।
इस अवसर पर कोरोना वारियर्स रोटेरियन करनैल सिंह चौहान रोटेरियन सीएल डोगरा ग्राम पंचायत उप-प्रधान संदीप कुमार व्लोक समिति वाइस चेयरमैन मोनी वाला धीमान तथा समस्त वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
