थुरल कॉलेज में हो सकेगी अब PGDCA, सरकार और शिक्षा विभाग ने दी स्वीकृति

--Advertisement--

Image

पालमपुर, राजीव जस्वाल

महाराजा संसार चंद राजकीय महाविद्यालय थुरल को पीजीडीसीए कोर्स के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से कोर्स चलाने के लिए 2021-22 शैक्षणिक सत्र से मान्यता दे दी है। इस कोर्स के लिए 60 सीटों में दाखिला प्रदान करने की अनुमति प्राप्त हो गयी है। कॉलेज प्राचार्य डाक्टर अनिल आज़ाद ने इस के लिए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का तहे दिल से धन्यवाद किया है, जिनके अथाह प्रयासों से कॉलेज को यह कोर्स प्राप्त हो पाया है। इस कोर्स के कारण थुरल व आसपास के सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त प्राचार्य व स्टाफ के सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार, उच्च शिक्षा विभाग व विश्विद्यालय हिमाचल प्रदेश शिमला का भी धन्यवाद और आभार प्रकट किया है। प्राचार्य ने इस के लिए समस्त स्टाफ का भी धन्यवाद किया है तथा विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वह बीए, बीकॉम और बीएससी करने के बाद इस पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं तथा इस कोर्स के बाद सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि थुरल व आसपास क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब तक स्नातक पास करने के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए पालमपुर का रूख करना पड़ता था। थुरल कॉलेज में पीजीडीसीए शुरू होने के बाद कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को स्नातक के बाद दूर दराज क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...