
रक्कड़/ जसवां प्रागपुर- आशीष कुमार
थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी शर्मा की अगुवाई में रक्कड़ पुलिस ने 48 घण्टे के बैटरी चोरी करने के आरोपियों को दबोच लिया है।
थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग दो दिन पहले, रात के समय कुहना में कुछ शख्स सोसायटी के पास बैटरी चोरी कर रहे थे। तभी सोसाइटी के चौकीदार ने उनको पकडने की कोशिस की तो बैटरी चोरी कर रहे व्यक्तियों ने उक्क्त चौकीदार को गाड़ी में डालकर कुछ दूर तक ले वहां जाकर मारपीट कर भाग गए।
थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजी शर्मा ने बताया कि मामले पर गहन जांच करते हुए रक्कड़ पुलिस ने इस मामले में चिंतपूर्णी से दो आरोपियों को धरदबोचा है।
थाना प्रभारी चिरन्जी शर्मा ने बताया कि एक युवक उम्र 25 वर्ष और दूसरा व्यक्ति जो कि राजस्थान से है, जिसकी आयु 31 वर्ष है। व्यक्ति कबाड़ का काम करते है और करीब 25 सालों से चिंतपूर्णी में ही रह रहे थे। जहाँ से पुलिस ने आज उन्हें ग्रिफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। तथा उन्हें 11 मार्च को देहरा न्यायालय में पेश किया जाएगा।
