थमा चुनावी शोर, कल पड़ेंगे वोट, प्रदेश से वापस लौटे सभी स्टार प्रचारक

--Advertisement--

पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना, प्रदेश से वापस लौटे सभी स्टार प्रचारक

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में प्रचार का शोर गुरुवार शाम को छह बजे थम गया। मतदान से ठीक 36 घंटे पहले प्रदेश में प्रचार पर निकले सभी स्टार प्रचारक या दिल्ली लौट गए हैं या फिर अपने-अपने कार्यालयों में अब मतदान की चर्चा में मशगूल हो गए हैं।

हिमाचल में भले ही मुख्य रूप से मुकाबला दो राजनीतिक दलों में होता रहा है, लेकिन इस बार भाग्य आजमाने के लिए दूसरे राजनीतिक दलों ने भी प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के साथ ही सभी चारों सीटों पर चुनाव लडऩे वाले राजनीतिक दलों में बसपा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी और एनसीपी समेत अन्य शामिल हैं।

खास बात यह है कि प्रदेश में कांग्रेस पहली मर्तबा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी और माकपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है, जबकि भाजपा अकेले मैदान में है।

इस बार प्रदेश में 57 लाख 11 हजार मतदाता प्रदेश में चार सांसदों का चयन करेंगे, जबकि छह सीटों पर उपचुनाव में भी मतदान शनिवार को ही होना है।

इस बार लोकसभा की चार सीटों के लिए कुल 37 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि विधानसभा उपचुनाव में छह सीटों पर 25 प्रत्याशी अपने भाग्य को आजमा रहे हैं। प्रदेश में सबसे लंबी अवधि तक आदर्श आचार संहिता रही है।

अब निर्वाचन विभाग ने धारा 144 को लागू कर दिया है। इसके साथ ही अब आगामी दिनों में चार से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी रहेगी। फिलहाल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का दौर शुरू हो गया है।

गुरुवार को दूरदराज के क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को पूरा करवाने के बाद सुरक्षित ईवीएम के साथ वापस लौटेंगे।

हिमाचल प्रदेश के 369 मतदान केंद्र अति संवेदनशील

प्रदेश में 7992 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से 369 अति संवेदनशील मतदान केंद्र की श्रेणी में शामिल हैं। सबसे ज्यादा 118 मतदान केंद्र कांगड़ा में हैं, जबकि सिरमौर में 58, ऊना में 51, सोलन में 45, चंबा में 20, हमीरपुर में 17, बिलासपुर, मंडी और शिमला में 16-16, किन्नौर में सात, कुल्लू में तीन तथा लाहुल-स्पीति में दो मतदान अति संवेदनशील हैं। इनमें सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...