त्रिलोकपुर पठानकोट रूट बाली बस पिछले चार महीने से बंद

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

नियांगल पंचायत के उप प्रधान ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया का कहना है कि त्रिलोकपुर पठानकोट रूट वाली बस पिछले चार महीने से बंद पड़ी है। जिससे की तीन पंचायतों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

संदीप समकड़िया का कहना है कि यह बस सुबह 7:00 बजे त्रिलोकपुर से चलती थी और शाम को 6:30 के करीब पहुंच जाती है। जिससे कि सुबह ड्यूटी जाने वाले लोगों को और आम जनमानस के लिए और शाम को वापस आने के लिए एकमात्र बस थी, जो की काफी समय से बंद पड़ी है। जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में आर एम पठानकोट को लिखित में भी लेटर भेजा था और फोन के माध्यम से भी बस चलाने की गुहार लगाई लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

ठाकुर संदीप सिंह समकड़िया ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस बस रूट सेवा को बहाल किया जाए ताकि तीनों पंचायतों के लोग अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...