तेरंग में लापता लोगों की खोज के लिए लगाए गए स्निफर डॉग

--Advertisement--

तेरंग में लापता लोगों की खोज के लिए लगाए गए स्निफर डॉग, 10 लापता लोगों में से 8 के शव बरामद, रविवार को बरामद हुए 2 शव।

मंडी – अजय सूर्या 

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि तेरंग में पहली अगस्त को हुए हादसे में अब तक 8 लापता लोगोें के शव बरामद हो चुके हैं। हादसा होने के समय 10 लोग लापता हुए थे और एक गंभीर घायल हुआ था।

लापता 10 लोगों में से 8 के शव बरामद हो चुके हैं। आज दो मृतकों मानवी (3 माह) और सोनम (23 वर्ष) के शव बरामद हुए हैं। अब केवल खुड्डी देवी और हरदेव लापता हैं।

उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी खोज तक सर्च अभियान जारी रहेगा। लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ ने स्निफर डॉग लगाए गए हैं।

भारी भरकम चट्टानों के बीच लापता लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए फ्लैश फ्लड में आई बड़ी चट्टानों को बलास्ट कर तोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा की मौजूदगी में चौथे दिन भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की मदद से खोज अभियान जारी है।

कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार पधर डॉ भावना वर्मा के बोल 

कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार पधर डॉ भावना वर्मा हादसे के दिन से वहीं तैनात हैं। वह हादसे के बाद से बचाव और राहत अभियान को देख रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों की मदद लगातार जारी है। उनके लिए आज भी राशन की किटें भेजी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...