
कांगड़ा, राजीव जसवाल
कांगड़ा के साथ लगते वीरता में सड़क के किनारे खड़ी एक गाड़ी को दूसरी तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी, एवं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया और साथ ही वहां पर एक दुकान के बाहर रखी हुई मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी अनुसार आज धर्मशाला से आ रही एक उत्तराखंड की कार ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा पेश आया। उक्त ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। एवं धर्मशाला से कांगड़ा की तरफ जा रहा था कि अचानक गाड़ी चलाते वक्त उसे नींद आ गई। एवं उसने वीरता में एक सड़क किनारे खड़ी वैगनआर गाड़ी और एक दुकान के बाहर रखी मूर्तियों को काफी क्षति पहुंचाई । दुकान के बाहर रखी गई मूर्तियों को भी तोड़ दिया।
