तेज रफ़्तार वाहन ने 16 वर्षीय स्कूली छात्र को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

तेज रफ़्तार वाहन ने 16 वर्षीय स्कूली छात्र को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

ऊना,07 फरवरी – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के अंब उपमंडल के तहत राधा स्वामी सत्संग नंदपुर में स्कूली छात्र की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान पुत्र बक्शीश सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 ठठल तहसील अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक अरमान प्रतिदिन की भांति स्कूल जा रहा था। राधा स्वामी सत्संग घर नंदपुर के समीप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल अरमान को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

डीएसपी अंब वसूधा सुद के बोल

डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...