तेंदुए ने महिला पर किया हमला,महिला गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की कोटापाब पंचायत में तेंदुए ने मंगलवार को महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी की अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर जोर से चिल्लाने लगी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये है। बताया जा रहा है की तीन दिन पहले तेंदुए ने कोटा गांव में एक बाड़े में 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण अब दहशत में हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तेंदुआ अब पालतू पशुओं के बाद मनुष्यों पर भी हमला कर रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में तेंदुए के डर से भारी दहशत पैदा हो गई है।

उधर वन विभाग श्रीरेणुकाजी की डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...