
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर के भटेच्छ गांव के रहने वाले तुषार वशिष्ठ का गाना- “कान्हा राजा” यूट्युब पर रिलीज़ कर दिया गया है। जो कि पिछले कुछ घंटों से यूट्युब पर धूम मचा रहा है और अब तक 10,000 व्यूज़ पा चुका है।
इसमें- जब श्री कृष्ण भगवान वाटिका से चंदन की लकड़ी कटवाकर उसकी मुरली बनाते हैं और वृंदावन में उस मुरली को बजाकर सबका मन मोह लेते हैं।
तब सभी जन अपने कार्य छोड़कर उन्हें सुनने में मगन हो जाते हैं, भगवान की उस शरारत का वर्णन किया गया है।
तुषार बचपन से ही गाने का शौंक रखते हैं। तुषार त्रिग़र्त संस्कृत महाविद्यालय श्री चामुण्डा में शास्त्री-प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
ये बता दें कि तुषार पहले भी कई छोटे-बड़े मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुके हैं और इससे पहले भी इनकी दो ऐल्बम आ चुकी हैं।
इनके मित्र सूर्यांश ने इनकी सराहना करते हुए कहा कि तुषार एक उभरता हुआ सितारा है।
