तुनुहट्टी में बस में लावारिस बैग से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज 

--Advertisement--

लावारिस बैग से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की, पुलिस ने थाना चुवाड़ी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चम्बा – भूषण गुरूंग

जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने निगम की बस में एक लावारिस बैग से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने थाना चुवाड़ी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार को देर रात पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्टी में रोजमर्रा की तरह पुलिस दल चैक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहा था।

करीब साढ़े 11 बजे भंजराड़ू से परवाणू जा रही निगम की बस (नंबर एचपी-73ए-1317) को जांच के लिए रोका गया। पुलिस दल द्वारा बस में रखे गए सामान की गहनता से जांच के दौरान एक बैग बस की सीट के ऊपर बने कैरियर में रखा हुआ था।

पुलिस दल द्वारा तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की गई लेकिन पुलिस की पूछताछ में बस में सवार यात्रियों में से किसी ने भी बैग को अपना नहीं बताया।

पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रमन चौधरी के बोल 

मामले की पुष्टि चुवाड़ी थाना प्रभारी रमन चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में लेकर थाना चुवाड़ी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...

बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका: 62 पदों पर सीधी भर्ती, इस दिन होगा Interview

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज़ वर्मा ज्वैलर्स सोलन द्वारा फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव...