तीन सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

रिवालसर-धर्मपुर सड़क पर दुर्गापुर गांव के पास एक कार के 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान रोशन लाल (78) पुत्र रिफड गांव बग्गी, डाकघर खाहन तथा दुखो देवी (67) पत्नी जगर नाथ गांव कोठी रोपा डाकघर थीना गलु तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है।

घायलों में कार चालक पवन कुमार (39) पुत्र अमर चंद गांव कठोगण, पन्ना देवी(74) पत्नी किशन गांव कठोगण तहसील सरकाघाट व शानवी गुप्ता (10) पुत्री रामलाल गांव चन्देश तहसील सरकाघाट का नाम शामिल हंै। जानकारी के अनुसार सभी पांच लोग एक कार के माध्यम से ग्राम पंचायत बरस्वाण के गांव पन्याली में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे कि थाना बल्ह क्षेत्र के अंर्तगत चेभहड़ी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई ।

हादसे के दौरान मौके पर ही एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि घायलों में से एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज सीएचसी रिवालसर में किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...