भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जीत का जश्न
नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान में भाजपा की जीत विकसित भारत की कल्पना की जीत और मोदी की गारंटी की जीत है। इस भव्य ऐतिहासिक विजय पर विकासखंड नगरोटा सूरियां ब विधानसभा क्षेत्र देहरा की ग्राम पंचायत गुलेर में भाजपा कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा जिला मिडिया प्रभारी देहरा जिला एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग विजय दिवस और जीत का जश्न मनाया।
शिवेन्द्र सैनी ने कहा कि चुनाव पहले भी हुए और आगे भी होते रहेंगे पर यह चुनावी जीत इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसमें जनता ने इस बार जिसे चुना उसे 9 साल तक आजमा के चुना।
इस मोके पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाडो और मिठाइयाँ बाँटकर जीत का जश्न मनाया। यह जीत पूरे देश की जीत है यह विश्वास की जीत है और यह विश्वास बनाए रखने की जीत है।
हम सब देश बासीयो की इच्छा है कि हमारा देश आगे बढ़ता रहे विकसित हो सुख समृद्धि प्राप्त करें और दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था हो।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सुभाष चंद,ग्राम केंद्र प्रमुख श्रुति प्रकाश,भाजपा ओबीसी ज़िला महामंत्री नरेश,युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रिंस,महिला मोर्चा मण्डल सदस्य राधा देवी, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष सनी,पूर्व बूथ अध्यक्ष कृपाल,कमल,युवा मोर्चा ज़िला सचिव अमित ,करणदीप,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण दास और अनेकों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

