तीन राज्यो में जीत के बाद अब लोकसभा में दिखेगी मोदी की सुनामी – डॉ सुकृत सागर

--Advertisement--

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मोदी की नीतियों पर जनता की मोहर – डॉ सुकृत सागर

देहरा – शिव गुलेरिया

भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत पर हिमाचल भाजपा में भी जश्न का माहौल छाया रहा। इसी खुशी में देहरा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिपुर में लड्डू बांट कर व पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इस मौके पर मौजूद देहरा भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर ने कहा की तीन राज्यों में भाजपा की जीत नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों पर जनता की मोहर है।

उन्होंने कहा कि इन परिणामों का असर आगामी लोकसभा चुनावों पर दिखेंगा व भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में नया इतिहास रचते हुए केंद्र में प्रचड़ बहुमत से पुनः सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की इन तीन चुनावों में रही महत्वपूर्ण भूमिका से हिमाचल भाजपा का प्रतेयक कार्यकर्ता गौरवान्वित हुआ है।

डॉ सुकृत ने कहा कि राजस्थान के चुनावों में हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। अतः वह भाजपा हिमाचल के वरिष्ठ नेताओं को राजस्थान में भाजपा की इस जीत की विशेष बधाई देते है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, भाजपा के मंडल सचिव परवीन कुमार, व्यपार मंडल हरिपुर के अध्यक्ष अतुल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष संदीप शर्मा, बूथ अध्यक्ष अंकुश वशिष्ठ एस सी मोर्चा की जिला सचिव गूगली देवी, महिला मोर्चा की जिला सचिव कृष्णा देवी, युवा मोर्चा जिला सचिव प्रथम चौहान, हरपाल गुलेरिया, डॉ अरविंद शर्मा, डॉ योगेश रैना, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता माजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...