खंड विकास अधिकारी तीसा का पद खाली, 45 पंचायतों का विकास कार्य हो रहा प्रभावित, तहसीलदार देख रहे बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार
चम्बा – भूषण गुरुंग
विकास खंड चुराह में खंड विकास अधिकारी का पद तीन माह से खाली पड़ा है। अस्थायी तौर पर भले ही विकास खंड अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार तहसीलदार को सौंपा गया है लेकिन उन्हें तहसील के साथ बीडीओ कार्यालय का कार्य संभालने में कठिनाई हो रही है।
खंड विकास अधिकारी तीसा के पास लगभग 45 पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का जिम्मा है। ऐसे में तहसीलदार को अपने कार्यालय के साथ बीडीओ कार्यालय का कार्यभार संभालना मुश्किल हो जाता है।
सरकार को समय रहते तीसा में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारी का पद भरना चाहिए, जिससे पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। पंचायत प्रतिनिधि भी सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि खंड विकास अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति की जाए।
नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल के बोल
नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल ने बताया कि तहसीलदार खंड विकास अधिकारी का भी कार्यभार संभाल रहे हैं। इसके बावजूद यदि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह स्वयं लोगों के कार्य करने के लिए तत्पर हैं।

