
ज्वाली – अनिल छांगू
तपती गर्मी में स्कूली बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में तीन दानी सज्जनों ने वाटर कूलर भेंट किए हैं।
स्कूल प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि एक वाटर कूलर स्कूल के इतिहास विषय के प्रवक्ता चैन सिंह शर्मा ने निजी तौर पर भेंट किया है।
वहीं, दूसरा वाटर कूलर देसराज सरोच ने अपने दिवंगत बेटे ऋषभ की याद में और कैंहरियां निवासी अर्चना मेहरा ने अपने दिवंगत पति अजय मेहरा की याद में संयुक्त रूप से भेंट किया है।
दोनों कूलर स्कूल परिसर में स्थापित कर दिए गए हैं। प्रधानाचार्य ने तीनों दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया है।
