
मंडी- नरेश कुमार
राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह इंचार्ज एन. के. पन्डित ने प्रैस से मिलिए एक कार्यक्रम में कहा कि तापमान की तरह लुढ़क रही है जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार की लोकप्रियता !
उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि चंडीगढ़ में वही मुख्यमंत्री भाजपा का प्रचार करने में जुटे हैं जिन्होंने अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भाजपा कि जमानत जब्त करवाई है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर से प्रश्न करते हुए पूछा है कि क्या वे चंडीगढ़ में भी भाजपा कि जमानत जब्त करवाने ही गए है ?????
एन. के. पन्डित ने कहा कि दिन प्रतिदिन जय राम सरकार कि लोकप्रियता के ग्राफ में गिरावट दर्ज की जा रही है उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश कि जनता इस जनविरोधी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है !
पन्डित ने भाजपा सरकार पर आरोप जड़ते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री जय राम ठाकुर और उनके बजीर हिमाचल प्रदेश कि भोली भाली जनता को गुमराह करके झूठे आंकड़े पेश कर रही है !
उन्होंने भाजपा को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा में दम है तो नगर निगम चुनाव शिमला जीत कर दिखाएँ उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी !
राहुल -प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो पत्नी से प्यार करते हैं वो ताजमहल ही बनवाते है और जो पत्नी को छोड़ देते हैं वो सिर्फ शौचालय ही बनवाते हैं !
उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेश का वित्तीय घाटा संभालने कि सलाह देते हुए नसीहत दी है कि प्रदेश के मुखिया हर मंच से जो विपक्ष को कोसने का काम करते है वो तुरंत बंद करे जय राम जी आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि अब कुछ महीने बाद आप विपक्ष में होंगे फिर हिमाचल प्रदेश में बनी हुई कांग्रेस सरकार भी आपके साथ वही सलूक करेगी !
एन. के. पन्डित ने प्रदेश के वित्तीय घाटे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए खूब खरी खोटी सुनाते हुए नसीहत दी है कि वो अपने और अपने बजीर के सरकारी खर्चे को कम करके बार बार लोन लेना बंद करे आखिर कब तक लोन लेकर आप इस खटारा सरकार को चलाएंगे !
उन्होंने प्रश्न किया कि जब हर मोबाइल कम्पनी 300-400 रूपये से एक महीना अनलिमटेड कॉल देती है फिर हिमाचल सरकार और उसके मंत्री क्यों 15000 हज़ार से ज्यादा टेलीफोन भत्ता सरकारी खजाने से लेते हैं ????
पन्डित ने कहा कि इन 4 वर्षों के कार्यकाल में सबसे ज्यादा कर्जा लेने वाले मुख्यमंत्री का ख़िताब भी श्री जय राम जी को ही जाता है! उन्होंने कहा कि जब जय राम ठाकुर जी प्रधानमंत्री मोदी जी का इतना गन गान करते है तो वो क्यों नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के सांसदों के सहयोग से प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर एक वित्तीय पैकेज मंजूर करवाकर क्यों नहीं हिमाचल प्रदेश को कर्ज मुक्त करवाते !
पन्डित ने कहा कि सिर्फ डबल इंजन कि सरकार बोलने से काम नहीं चलेगा आपको प्रदेश हित में काम करने होंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ऐसे ही नाटी डालने से प्रदेश नहीं चलेगा !
एन. के. पन्डित ने हिमाचल प्रदेश के मण्डी में अभी कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी कि रैली करवाने के मीडिया द्वारा प्रश्न पूछने पर चुटकी लेकर मुस्कराते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जय राम सरकार चला रहे है या सर्कस पन्डित ने भाजपा सरकार के 4 साल पुरे होने पर मण्डी के पड्डल मैदान में रैली करवाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या भाजपा सरकार अपनी जमानत जब्त करवाने और लोकसभा मण्डी सीट सहित तीन विधानसभा सीटों पर हुई हार और जीरो सीट आने पर क्या हिमाचल सरकार जश्न मनाना चाहती है जय राम सरकार ??????
