ढांक से गिरने से व्यक्ति की मौत, मिस्त्री का करता था काम

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

जिले के साच क्षेत्र में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान ज्ञान चंद (66) पुत्र गोरखू राम निवासी गांव धबड़ै साच जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ज्ञान चंद मिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को वह घर से दिहाड़ी लगाने निकला था, लेकिन दोपहर को ही घर वापस आ रहा था। इस दौरान सरैई के निकट अचानक पैर फिसलने से वह ढांक से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसे मृत पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही द्रड्डा चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

शनिवार को मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...