ज्वाली – शिवू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली अधीन आती पंचायत ढसोली के तिहाल गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यह समागम पांच पांडव मंदिर में 21 से 27 नवंबर तक चलेगा।
इस समागम का आयोजन पांच पांडव मंदिर में बंसीलाल व उनके परिवार द्वारा किया जाता है। जिसमें समस्त इलाका निवासी अपना महत्वपूर्ण समय परमात्मा के चरणों में लगाते हैं।
इस दौरान कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो कि तिहाल गांव से होते हुए वापस समागम स्थान पर पहुंची। जिसमें सैकड़ों की तादाद में संगत ने अपनी हाजिरी लगवाई।
कथा की शुरुआत आचार्य सतीश शास्त्री द्वारा की गई। सुरजीत सिंह व उनकी धर्मपत्नी द्वारा आचार्य सतीश शास्त्री का भव्य स्वागत किया व उसके उपरांत कथा में आई हुई तमाम संगत को अपने मधुर वचनों से निहाल किया।

