ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। तीखे मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 60 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला से माता के दर्शन के लिए निकले थे। वे पहले मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालाजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 37 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चार गंभीर रूप से घायल लोगों को देहरा अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज देहरा अस्पताल में जारी है। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस कप्तान मयंक चौधरी के बोल

जिला पुलिस कप्तान मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रद्धालु चिंतपूर्णी से ज्वालाजी की ओर जा रहे थे, तभी ढलियारा के पास यह दुर्घटना हुई, जिस में तीन की मौत हो चुकी है ओर करीब डेढ़ 14 लोग घायल हुए है पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

काँगड़ा: उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 मई अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...