
शाहपुर, नितिश पठानियां
जनता की सेवा में हर समय तैयार रहने वाली संस्था ड्राप्स ऑफ लाइफ एवं समरसता मंच हिमाचल प्रदेश ने एस डी एम शाहपुर के माध्यम से शाहपुर अस्पताल प्रशासन को कोरोना पीड़ितों हेतू 100 मैडिकल किट प्रधान की । जिसमें 6 प्रकार की दवाईयों का मिश्रण रहेगा जो की कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी।
जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि पिछले साल जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी तब भी संस्था बहुत सक्रिय रही थी ।विदित रहे संस्था ने लगभग 2 लाख रूपये का राशन इक्कठा करके प्रवासी लोगों को वितरित किया था लेकिन इस बार राशन के लिए इतनी विकिट परिस्थिति ना होने के कारण दवाइयां वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
साथ ही आगे मास्क व सैनेटाइजर जरूरत मंदों को वितरण का कार्यक्रम भी रहेगा व एक रक्तदान शिविर भी लगवाने की योजना है विदित रहे पिछले बर्ष कोरोना काल में संस्था के सदस्यों ने दो अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर 150 युनिट रक्त भी टांडा स्थित ब्लड बैंक में उपलब्ध करवाया था ।
ड्राप्स ऑफ लाइफ व समरसता मंच ने एस डी एम शाहपुर डॉ मुरारी लाल से आग्रह किया है कि क्षेत्र में कैसी भी विकट परिस्थिति होने पर टीम के सदस्य 24×7 उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष सचिन महाजन महासचिव राहुल शर्मा व मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
