ड्यूटी से घर लौट रहे युवक के साथ हादसा, ऐसे मिली खौफनाक मौत

--Advertisement--

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक के साथ हादसा, ऐसे मिली खौफनाक मौत

हमीरपुर – ज्योति पठानियां

हमीरपुर जिला के तहत भोटा के मुख्य बाजार में बाइक व निजी बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मुनीष कुमार (21) पुत्र राजकुमार निवासी गांव धमरोला के रूप में हुई है। मुनीष कुमार भोटा कस्बे के नारायण नगर में एक कोरियर कंपनी में काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुनीष भोटा में अपनी ड्यूटी समाप्त करके बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तो एक निजी बस हमीरपुर से भोटा आ रही थी। पीएनबी के पास तीखे मोड़ पर बाइक व बस की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेॅज हमीरपुर भेज दिया है, वहीं दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...