ड्यूटी से घर लौट रहा था बिजली बोर्ड का कर्मचारी, रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

भरमौर – धर्म नेगी

ड्यूटी से घर लौट रहे एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान चुनी लाल (56) पुत्र लुद्र राम निवासी गांव ककरी डाकघर गरोला तहसील होली के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में कार्यरत था।

12 मई को हर रोज की तरह सुबह ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अचानक ढांक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर कर दिया गया था। बुधवार को सुबह उसने टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...