
नैनिखड़- भूषण गुरुंग
नैनिखड़ पंचायत मे आज डॉ ऋचा के अगुवाई मे सभी लोगो के लिए टीकाकरण महोत्सब मनाया गया। इस कैंप में 18 से ऊपर और 46 से ऊपर के लोगो को कोविड सील्ड वेक्सीन के टीके लगाये गए| सीनियर सुपरवाइजर अनूप सिंह ने बताया कि आज 400 लोगो का टीकाकरण किया गया।
साथ ही सीनियर सुपरवाइजर अनूप सिंह ने बताया कि 350 लोगो कोविड के टेस्ट भी किए गए जिससे दो लोग पॉजिटिव पाया गया। जिसे टेस्टिंग के बाद घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया|
वही डॉ ऋचा ने सभी लोगो कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिये मास्क और दो गज की दूरी का पालन करना बहुत ही जरूरी है। इस मौके मे पी एच सी ककीरा के स्टाफ ,पंचायत प्रतिनिधि, पुलिस,ओर आशा वर्करों का पूरा सहयोग रहा।
