डॉक्टर सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्तिथि में भरा राज्यसभा का नामांकन

--Advertisement--

Image

डॉक्टर सिकंदर साधारण और गरीब परिवार से अपने संघर्ष के पहुंचे राज्यसभा : जयराम

शिमला -जसपाल ठाकुर

शिमला, भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधान सभा में अपना नामांकन पत्र भरा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉक्टर सिकंदर कुमार विधान सभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया, उसके बाद डॉक्टर सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया।

नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा को राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की डॉक्टर सिकंदर कुमार एक साधारण एवं गरीब परिवार से है और अपने संघर्ष से वो इस मुकाम पर पहुंचे है। सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से है और उन्होंने इस वर्ग के लिए बहुत काम किया है, वो पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।

मुख्यमंत्री ने सिकंदर को इस उपब्धिक के लिए सुभकामनाएं दी और डॉक्टर सिकंदर सगठन को मजबूत करेगे एसी कामना की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की सिकंदर कुमार ने राज्यसभा टिकट नहीं मांगी थी अपितु पार्टी ने खुद उनका चयन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी डॉक्टर सिकंदर कुमार को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...