डॉक्टर की गाड़ी पर किया पेशाब, विरोध करने पर जमकर पीटा

--Advertisement--

Image

मंडी, व्यूरो

सराज क्षेत्र के बगस्याड़ में कुछ नशेड़ियों ने पहले डॉक्टर के क्वार्टर के बाहर जमकर शराब पी और बाद में डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया। जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने क्वार्टर में जाकर डॉक्टर और उसके चचेरे भाई की जमकर पिटाई कर दी। घटना बीती रात की है और जंजैहली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल हाॅस्पिटल बगस्याड़ में तैनात डॉक्टर अभिनव चैहान नाईट डयूटी के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे डिनर करने के लिए अपने क्वार्टर गए, जोकि हास्पिटल से 100मी की दूरी पर है। क्वार्टर के पास कुछ लोग शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। इन्होंने शराब पीने के बाद डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया जिसका डॉक्टर ने विरोध किया।

विरोध करने के बाद यह लोग डंडे और लोहे की रॉड के साथ डॉक्टर के क्वार्टर पर जा धमके। दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और वहां मौजूद डॉक्टर अभिनव और उसके चचेरे भाई अविनाश के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। करीब एक घंटे तक यह तांडव चलता रहा।

बाद में डॉक्टर अभिवन ने अपने पिता डाॅ. जीवानंद चैहान को इसकी सूचना दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गोहर और जंजैहली थाने की टीमें रात को ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंजैहली पुलिस थाना ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की उनमें से कुछ की डॉक्टर अभिनव के साथ पुरानी रंजिश भी थी। कुछ महीने पहले क्षेत्र में ही गाड़ी को पास देने को लेकर इनका डॉक्टर के साथ विवाद हुआ था और उसमें भी क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में बाद में समझौता हो गया था।

बता दें कि एमबीबीएस डॉ. अभिनव हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. जीवानंद चैहान के बेटे हैं। डॉ. जीवानंद चैहान सीएमओ मंडी रह चुके हैं और मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज नेरचैक के एमएस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस मामले के बाद पूरे प्रदेश में डॉक्टरों में हमले को लेकर रोष है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...