लड़की का आरोप है कि आरोपी शख्स ने जोर डालकर 18 जनवरी 2023 को उसे देर रात मिलने के लिए बुलाया। देर हो जाने के कारण उसने पहले तो मना कर दिया लेकिन एक स्थानीय चाय की दुकान पर मिलने के लिए कहने पर वह तैयार हो गई। इसके बाद उसे अपने घर पर ले गया। यहां शख्स ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
दिल्ली – नवीन चौहान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र में एक लड़की ने शख्स पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि 17 जनवरी 2023 को डेटिंग एप Bumble के जरिये उसकी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई।
लड़की का आरोप है कि आरोपी शख्स ने जोर डालकर 18 जनवरी 2023 को उसे देर रात मिलने के लिए बुलाया। देर हो जाने के कारण उसने पहले तो मना कर दिया, लेकिन एक स्थानीय चाय की दुकान पर मिलने के लिए कहने पर वह तैयार हो गई।
इसके बाद वह उसे रात करीब तीन बजे दिल्ली के बसंत नगर स्थित अपने घर पर ले गया। यहां शख्स ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर 24 अक्टूबर 2023 को आईपीसी की धारा 376 के तहत गुलाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मामले में पूछताछ कर आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।