डेचन डोलमा मिस फ्रेशर,  राघवी कालरा मिस पर्सनल्टी और आंचल बनी मिस ब्यूटी

--Advertisement--

डेचन डोलमा मिस फ्रेशर,  राघवी कालरा मिस पर्सनल्टी और आंचल बनी मिस ब्यूटी।

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) की बीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

जिममें कॉलेज प्राचार्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।फ्रेशर पार्टी में छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।छात्राओं ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा के साथ कॉलेज स्टॉफ ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

इसमें उन्होंने एकल नृत्य,एकल गान, समूह गान, समूह नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर काफी समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रेम्प वाक किया तथा उन्हें कई तरह के टाइटल से नवाजा गया।

ततपश्चात छात्राओं ने अपना -अपना हुनर प्रस्तुत किया।मॉडलिंग में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिया। आंचल मिस ब्यूटी, राघवी कालरा मिस पर्सनल्टी और डेचन डोलमा मिस फ्रेशर चुनी गईं।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में मिसेज रजनी,मिसेज शैलजा और मिस्टर ईशविंद्र शामिल रहे। जिन्होंने मिस फेयरवेल ,मिस ब्यूटी और मिस पर्सनलिटी को चुना।

अंत में कॉलेज प्राचार्या डॉ सुमन शर्मा ने छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा साथ ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी भावी अध्यापक हो इसलिए आपको अपने भीतर अभी विद्यार्थी जीवन से ही अध्यापक वाले गुणों का विकास करना होगा ताकि आप एक श्रेष्ठ अध्यापक बन सको।

साथ ही उन्होंने छात्राओं को उनकी जिम्मेदारियों से भी अवगत करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...