डूब्लू में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डूब्लू जिला शिमला में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  सभी छात्र छात्राओं ने आज़ादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष लीला दत्त शर्मा जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, उन्होंने बच्चों को सही मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया।
जगजीत आज़ाद ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलने की आज के समय में बहुत अधिक ज़रूरत है क्योंकि तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है।  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में जितेंद्र थापा, विनोद चोपड़ा, सतीश कुमार, अमित शर्मा, अनु बाला, मीरा देवी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...