डीसी की मंडी वासियों से अपील – ‘शिवरात्रि हवन में बड़ी संख्या में भाग लें’

--Advertisement--

Image

मंडी 9 मार्च:

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मंडी वासियों से 11 मार्च को शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयोजित किए जाने वाले पारंपरिक हवन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि 11 मार्च को प्रातः 8 बजे राज देवता माधो राय जी के प्रांगण में पधार कर हवन में भाग लें। प्रशासन इस बार पारंपरिक हवन को बड़े स्तर पर आयोजित करने जा रहा है। इसमें जन सहयोग व भागीदारी की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मंडी जिला प्रशासन मंडी शिवरात्रि महोत्सव की पुरातन पंरपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि महोत्सव के आयोजन से जुड़े पुराने रीति रिवाजों और परंपराओं को और बल देकर आगे बढ़ाया जाए, ताकि युवा पीढ़ी का अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव ओर गहरा हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...