
देहरा- शीतल शर्मा
पुलिस थाना हरिपुर में शनिवार को बैजनाथ के डीएसपी बीडी भाटिया ने पहला व दूसरा तिमाही निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में आकर क्राइम से रिलेटेड फीडबैक लिया। इसके उपरांत उन्होंने थाना में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों से जुड़ी हुई समस्याओं, मैस, आवासीय क्वार्टर, अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं को भी जांच कर पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा की। साथ ही उनसे जुड़े दिशा निर्देश जारी किए।
थाना प्रभारी हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डीएसपी द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनपर अमल लाया जाएगा।
