डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां में बच्चों को बताया गया विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

डीएवी नगरोटा सूरियां में बच्चों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के ऊपर कई प्रकार की गतिविधियां करवाई गई। साथ ही बच्चों को यह भी बताया कि हम अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल चाहते हैं, तो इसके लिए हम सभी को पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलानी होगी।

परंतु यह कुछ लोगों के जागरूक होने से नहीं होगा इसके लिए पूरी मानव जाति को सहयोग करना होगा तथा बताए गए समाधान के ऊपर कार्य करना होगा और इस धरती को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे लगाने होंगे। यह सब कार्यों का लाभ भी हम सभी को मिलेगा।

एक स्वस्थ जीवन प्रदूषण मुक्त वातावरण, सांस लेने योग्य शुद्ध वायु और भी बहुत से लाभ हैं। जो हमें इस धरती को स्वच्छ बनाने से मिलेंगे। एक जागरूक विद्यार्थी और नागरिक के रूप में हमें ऐसी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। जिससे इस पर्यावरण और हमारी पृथ्वी को नुकसान हो जैसे प्लास्टिक की चीजों का उपयोग ना करना इत्यादि।

स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने बच्चों को इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण तेल रिसाव, विषैले पदार्थ, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां, जंगलों का कटाव तथा जीवों की विलुप्ति की समस्या थी। इसलिए हम धरती को बचाने के लिए हर वर्ष विश्व धरती दिवस मनाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...