डीएवी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां ने स्कूल परिसर में मनाया डीएवी स्थापना दिवस

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

डीएवी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियां ने स्कूल परिसर में डीएवी स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर हवन का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मौदगिल ने बड़ी श्रद्धा के साथ यज्ञ किया।

विद्यालय के संगीत शिक्षकों द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती की स्मृति में भजन प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने भी इस दिन को मनाने के लिए पूरे मन से भाग लिया और भाषण दिए, रैली में भाग लिया और इस अवसर पर उत्साह के साथ नारे लगाए।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि डीएवी देश की सबसे बड़ी गैर सरकारी संस्था है, जो पूरे देश में शिक्षा की ज्योति जगाकर देश को सच्चे देशभक्त प्रदान करने में दिन-रात लगी हुई है. उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे जहां भी जाएं, कड़ी मेहनत के बल पर अपना वर्चस्व स्थापित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...