शाहपुर – अमित शर्मा
डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
छात्राओं पारुल, अंशिका, अदिति, कशिश, दिव्यांशी, वंशिका, अनामिका, अनन्या, गरिमा , दिव्यांगना, अक्षरा, अदिति, सुनिधि, अक्षिता, राषिता, सरु ने बहुत अच्छे डिज़ाइन हाथों पर उकेरे।
स्कूल की प्रधानाचार्या एकता ने विद्यार्थियों को शाबाशी दी और महिला अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दीं।

