शाहपुर – अमित शर्मा
आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर डी0 ए0 वी0 पब्लिक स्कूल तियारा के विद्यार्थियों ने पर्यावरण को सहेजने का संदेश दिया।
कक्षा आठवीं, नवीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से प्लास्टिक को उपयोग करने से क्या नुकसान हैं उनके बारे में बताया। इसके अलावा स्कूल के नवीं, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल में एक रैली निकाली।
प्रधानाचार्या एकता अत्तरी ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग करने के लिए मना किया और उन्हें बताया कि अपने आस पड़ोस में भी सभी को जागरूक करें।
इन गतिविधियों को करवाने में वरिंदर, कुसुम, यश, ज्योति, विनय, रुचिका, संजय, अरुण ने मदद की।

