डीएलएड के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, पहले दिन नहीं मिला एक भी अभ्यर्थी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू कर दी है, वहीं तीसरे चरण की काउंसलिंग में भी अभ्यर्थी कम रुचि दिखा रहे हैं।

तीसरे चरण की पहले दिन की काउंसलिंग में सूबे के सरकारी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों की रिक्त सीटों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला है, जबकि निजी संस्थानों की सब्सिडाइज्ड सीटों पर 29 और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर तीन अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है।

प्रदेश भर में अभी भी सरकारी और निजी संस्थानों में 366 सीटें रिक्त चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड की रिक्त 398 सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग का आयोजन 30 सितंबर और 2 अक्तूबर को कर रहा है।

30 सितंबर को काउंसलिंग के पहले दिन के लिए प्रदेश के सरकारी संस्थानों की 125, निजी संस्थानों में सब्सिडाइज्ड की 131 और नॉन सब्सिडाइज्ड 142 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बुलाई थी। इस दौरान काउंसलिंग के पहले दिन प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान की एक भी सीट नहीं भरी गई है।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही काउंसलिंग में सरकारी संस्थानों में अब आरक्षित वर्ग की सीटें ही रिक्त पड़ी हैं।

इन सीटों को पिछली दो काउंसलिंग में अभ्यर्थी न मिलने के बावजूद मर्ज नहीं किया गया है, जबकि दूसरी ओर निजी संस्थानों की आरक्षित वर्ग की सब कैटेगरी की सीटों को उनकी संबंधित कैटेगरी में मर्ज कर दिया गया है।

सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के बोल 

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए पहली अक्तूबर को भी काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इस दौरान शेष बची सीटों को भरने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...