डीआइजी पुलिस कार्यालय धर्मशाला में तैनात मुख्‍य आरक्षी कृष्‍ण कुमार का निधन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

ग्राम पंचायत डरोह के कस्बा गांव से डीआइजी कार्यालय धर्मशाला में तैनात मानक मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार शर्मा (एक्ससर्विस मैन) की धर्मशाला में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन से गांव में शोक है। उनके निधन से पत्नी अरुणा शर्मा, बेटी तान्या शर्मा और बेटा अभिषेक रो-रोकर बेहाल हैं।

उन्होंने आर्मी में करीब 22 वर्ष सेवाएं दी तथा भारतीय सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्‍त होने के उपरांत फिर पुलिस में सेवा ज्वाइन की तथा करीब 12 वर्ष यहां भी सेवाएं दी। उन्होंने अप्रैल 2022 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्‍त होना था, इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूर्ण सम्मान के साथ धर्मशाला से आई गार्द ने शोक सलामी देकर इनके पैतृक गांव डरोह के खबली शमशान घाट में किया गया।

धर्मशाला से डीआइजी सुमेधा द्विवेदी, डीएसपी मुनीश डढवाल, डीएसपी गुरबचन सिंह, एसएचओ संजीव गौतम, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच बहादुर सिंह, एलओ श्याम लाल और आइजी कार्यालय का समस्त स्टाफ इनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डीआइजी सुमेधा द्विवेदी अपने स्टाफ के साथ उनके घर पहुंची तथा इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना दी तथा प्रारंभिक रूप से 25 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दुखद घड़ी में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के साथ ब्‍लाक समिति सदस्य गगू शर्मा, पंचायत प्रधान पंकज चौधरी, उपप्रधान बिंटू भूरिया समस्त गांववासियों ने दुखद परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...