डिब्बर–मनेई सड़क को जल्द मिलेगा गति: केवल सिंह पठानियां ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

--Advertisement--

डिब्बर–मनेई सड़क निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें: केवल सिंह पठानियां, डिब्बर में जन समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, कार्यक्रमों में पूरी तैयारी के साथ पहुंचें अधिकारी

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने आज विधानसभा क्षेत्र के डिब्बर में जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डिब्बर से मनेई तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है और मौजूदा जीप योग्य सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने राजस्व, वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

पठानियां ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां निजी भूमि सड़क चौड़ीकरण में आ रही है, वहां भूमि मालिक स्वेच्छा से गिफ्ट डीड सरकार के नाम करें, जिससे विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों, ताकि मौके पर ही अधिकतम जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत मंझग्रां (लदवाड़ा) के वार्ड नंबर 4 में भी लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा,सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विपुल पुंज सहित संजय, मिल्खी राम, हेमराज, विक्रम राणा, सुशील, रीता, शारदा, शांति, पवना, कृष्णा, सुदर्शना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, उनके प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...