डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे एम्बुलेंस कर्मचारी, कंपनी का पुतला जलाने के बाद किया ऐलान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हड़ताल पर गए 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मंडी में ऐलान किया है कि वे डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे। यह घेराव उनसे मुलाकात न होने की स्थिति में किया जाएगा।

शनिवार को मंडी में इन कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले तीसरे दिन अपनी हड़ताल जारी रखी और शहर में शव यात्रा निकालकर चौहट्टा बाजार में कंपनी प्रबंधन का पुतला भी जलाया। इस मौके पर 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदेश सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

102 व 108 एंबुलेंस यूनियन के जिला प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि शनिवार को हड़ताल का तीसरा दिन है और अभी तक कंपनी प्रबंधन व सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मंडी में वे डिप्टी सीएम को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे और मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और मेडस्वान कंपनी प्रबंधन की तानाशाही इस हद तक बढ़ गई है कि वे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने से भी नहीं हिचक रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और गरीबों की हितैषी होने का दावा करने वाली प्रदेश सरकार भी कंपनी प्रबंधन और एनएचएम की मनमानी पर मौन बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के समर्थन में सीटू 16 फरवरी को शिमला में एनएचएम का घेराव करेगी और जब तक कर्मियों को न्याय नहीं मिलता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षकों की फेस बेस्ड बायोमीट्रिक मशीन से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने...

चिट्टा तस्करी का मेन सप्लायर विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

शिमला - नितिश पठानियां  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का...

मुख्यमंत्री ने पच्छाद में 32 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए

सिरमौर - नरेश कुमार राधे  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...