डा. नरेश प्रोफेसर के पद से 31 मार्च को होंगे सेवानिवृत

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अध्यापन के क्षेत्र में लगभग 35 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत 31मार्च को डीएवी कॉलेज कांगड़ा के रसायन (केमेस्ट्री) विभाग के अनुभवी व गुणी प्रोफेसर डा. नरेश सेवानिवृत्त होंगे। कॉलेज द्वारा प्राचार्य डॉ पटियाल के नेतृत्व में उन्हें सम्मान विदाई दी जाएगी।

डॉ. नरेश ने अपने कार्यकाल में बहुत ही कर्मठता और ईमानदारी से कार्य किया।हमेशा सत्य के पथ पर अग्रसर रहते हुए अपने 35 वर्ष के कार्यकाल के दौरान इन्होंने कई प्रतिभाओं को तराशा। इनके द्वारा तराशे गए हीरे आज उच्च पद पर आसीन होकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।सामाजिक क्षेत्र में भी हमेशा सक्रिय रहकर डा. नरेश घर बाहर अपना भरपूर योगदान देते रहे हैं।

डॉ नरेश शर्मा की विशेषता रही है कि वह विद्यार्थियों के पक्ष में हमेशा आगे रहे हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए वे अतिरिक्त समय भी देते रहे हैं। घर व ऑनलाइन भी विद्यार्थियों के लिए हर समय उपलब्ध रहने वाले डॉ नरेश का मानना है कि यदि हमारे कुछ समय से किसी की समस्या का हल हो सकता तो उसकी मदद करनी चाहिए। डॉ नरेश का कहना है कि वे शिक्षा के दान को सर्वोत्तम मानते हैं और इसके लिए जीवन पर्यंत सक्रिय रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...