डाडासीबा: 15 जुलाई को पहुंचेगा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का अस्तिकलश

--Advertisement--

Image

परागपुर, आशीष कुमार 

ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष परागपुर सुरिंदर मनकोटिया ने एक वार्ता में कहा हैं कि 8 जुलाई, 2021 को सुबह 3.30 बजे, गरीबों के मसीहा, आधुनिक हिमाचल के निर्माता, लाखों दिलों की धड़कन, राजनिति के वटबृक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी, जिनके नाम का विकास पत्थर हिमाचल प्रदेश के हर कोने में लगा है, स्वर्ग सिधार गये थे। बहुत से लोगों ने शिमला में उनके निवास स्थान होलीलाज़, रिज मैदान, कांग्रेस(राजीव) भवन व राजमहल रामपुर बुशहर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए थे व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी ।

मगर बहुत से लोग उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को मध्यनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं/कार्यकर्ताओं व राजा वीरभद्र सिंह जी के सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह जी ने यह निर्णय लिया है कि हरेक विधानसभा क्षेत्र में उनके अस्तिकलश भेजे जाएं.

अत: सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में उनके अलग-अलग अस्तिकलश भेजे जा रहे हैं, और वे उसी विधानसभा क्षेत्र में बहती नदी में प्रवाहित किए जाएंगे।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष परागपुर सुरिंदर मनकोटिया ने बताया कि 15 जुलाई को शिमला से अस्तिकलश डाडासीबा पहुंचेंगे तथा 16 जुलाई को, पूरे क्षेत्र को कवर करने के लिए, निम्नलिखित समय/स्थान पर उक्त स्थानों पर दर्शन के लिए रखा जायेगा:-

16.7.21 10.00 बजे कोटला
01.00 बजे डाडासीबा
04.00 बजे प्रागपुर

17.7.21 10.00 बजे रक्कड़:

तदोपरान्त पवित्र स्थान कालेश्वर महादेव में, पूरे विधि-विधान से, ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण से अस्थिकलश व्यास नदी में प्रवाहित किया जायेगा।

अतः उन्होंने जनता से आह्वाहन किया है कि उपयुक्त समय व स्थान पर पहुंच कर स्वर्गीय श्री राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...