डरा धमकाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

महिला पुलिस थाना में नाबालिगा से दुराचार का मामला सामने आया हैं। पुलिस को दिए बयान में प्रवासी युवती की मां ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर में किराये का कमरा ले रखा है। उसका पति दिन को मजदूरी करने के लिए चला जाता हैं। कई बार बेटी घर पर अकेली रहती थी।

इसी दौरान एक जीप चालक युवक ने नाबालिग बेटी को डरा धमका कर अपने साथ जीप में बिठाकर जंगल की तरफ ले जाता था और वहां उसके साथ गलत काम करता था।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा की मां ने कहा कि गत 12 मई की रात को फिर से युवक बेटी को डरा धमका कर अपने साथ ले गया। जब उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी को घर पर नहीं पाया तो वह उसे ढूंढने लगे।

कुछ देर बाद वह युवक उनकी बेटी को वहीं छोड़ गया। बाद में नाबालिगा ने अपने परिजनों को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी।

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...