डबल लेन सलापड़-तत्तापानी रोड पर दर्दनाक हादसा, सराज के जेसीबी ऑपरेटर की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

डबल लेन सलापड़-तत्तापानी सड़क पर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें जेसीबी (पोकलेन) मशीन चला रहे एक ऑपरेटर की पहाड़ी गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नुदास गांव, ग्राम पंचायत भाटकीधार निवासी खुबे राम (पुत्र स्वारु राम) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, खुबे राम सड़क निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी मलबा और चट्टानें गिरने लगीं, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई।

खुबे राम को क्षेत्र में एक कुशल और अनुभवी ऑपरेटर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने पटीकारी-भाहड़ा-शिल-काशिम्बलीधार सड़क सहित कई निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव नुदास सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने उन्हें मिलनसार, मेहनती और शालीन स्वभाव का व्यक्ति बताया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से हादसे की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...