डबल इंजन भाजपा सरकार के दावों की खुली पोल, आजादी के 75 साल बीत जाने पर भी अमलेला के लोग सड़क सुविधा से महरूम

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत अमलेला के वार्ड नंबर 5 के लोग आजादी के 75 साल बीत जाने पर भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। सड़क जैसी मूलभूत समस्या का हल न हो पाना डबल इंजन सरकार के उन दावों की पोल खोल रहा है।

जिसमें भाजपा की डबल इंजन सरकार गांव- गांव को पक्की सड़क के साथ जोड़ने की बात करती है लेकिन भाजपा के विधायक अर्जुन ठाकुर और डबल इंजन सरकार इस रास्ते को बनाने में हांफती हुई नजर आई है। इस गांव के लोगों को आज तक पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल पाई है।

बुद्धिजीवियों शनि देवी, सोमा देवी,वीना देवी,ओम प्रकाश, काजल चौधरी, कपिल देव , सवीना देवी, राकेश, आदि का कहना है कि जब कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे चारपाई या कुर्सी पर बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता सड़क पक्की करने की बात कह जाते हैं लेकिन फिर इस तरफ कोई राजनेता ध्यान नहीं देता और कई बार इस बारे में विधायक अर्जुन ठाकुर से भी मिल चुके हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। बुद्धिजीवियों ने यहां तक कह दिया की अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

इस बारे में जब अमलेला के प्रधान देशराज से बात करनी चाही तो उन्होंने फ़ोन उठाना उचित नहीं समझा।

विधायक के बोल

जब इस बारे में ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे आपके माध्यम से पता चला है। यदि ऐसा मामला है तो जल्द मार्ग को सही कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...