डकैती एवं चोरी मामले में कोर्ट परिसर से भागने वाला भगोड़ा 5 साल बाद चढ़ा पुलिस के हथे

--Advertisement--

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नालागढ़ कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा 11 दिन रिमांड पर, पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ होंगे और भी बड़े खुल्लासे : प्रियंक गुपा

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ कोर्ट परिसर से उस समय डकैती एवं चोरी का आरोपी फरार हो गया, जब नालागढ़ कोर्ट में पुलिस उसे पेश करने के लिए लाई थी। आरोपी ने जैसे ही बाथरूम जाने का बहाना बनाया और बाथरूम में पाइप की मदद से भागने में कामयाब हो गया था।

लेकिन अब 5 साल बाद यही आरोपी सुनील नामक शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद 11 दिन के रिमांड पर भी ले लिया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। जिनमें एक आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है, डकैती और चोरी के भी कई मामले इस आरोपी पर दर्ज है। अब इस आरोपी से पूछताछ के बाद और भी बड़े खुल्लासे होने की उम्मीद है। क्योंकि इन अपराधिक घटनाओं में इस आरोपी के साथ-साथ और कौन लोग संलिप्त है उनके भी चेहरे पूछताछ के बाद बेनक़ाब होने की उम्मीद है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि 2018 में एक सुनील नामक आरोपी कोर्ट से फरार हो गया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे नालागढ़ कोर्ट में पेश करने के बाद 11 दिन के रिमांड पर ले लिया गया है और उससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IND vs PAK: टी-20 विश्व कप की ‘सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी’, आखिरी लाहौर के टेबल पर क्या हुआ?

हिमखबर डेस्क टी-20 वल्र्ड कप 2026 की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी...

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी...

गैस्ट हाऊस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, ‘सफेद जहर’ के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में...