डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर 2 PGI रैफर

--Advertisement--

Image

ऊना, 07 जुलाई – अमित शर्मा

औद्योगिक क्षेत्र के बाथू स्थित एक क्रेशर परिसर में चल रहे डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की अचानक दीवार गिर गई। सुबह सवेरे हुए हादसे में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया, जबकि एक घायल का क्षेत्रीय अस्पताल में ही उपचार जारी है।

वहीं सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान सहित पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है तीनों मजदूर पिछले रोज ही काम के सिलसिले में यूपी से बाथू पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक बाथू स्थित एक क्रेशर की डंपिंग साईट पर निर्माण कार्य चला हुआ था। वीरवार सुबह मजदूर साइट पर पहुंचे, तो अचानक ही दीवार गिर गई। हादसे के दौरान यूपी निवासी मुबारक, मुजमिद व दिलशाद मलबे में दब गए।
तीनों को अन्य मजदूरों की मदद से मलबे से बाहर निकाल क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से मुबारक व मुममिद को पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...