डंगा गिरने से लोगों के घरों को खतरा बढ़ा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के घुमारवी नगर परिषद के तहत मीट मार्केट से गुजरने वाले गंदे नाले में अभी ग्यारह महीनें पहले लगाए गए डंगा पहली ही बारिश से नीचे नाले में गिर गया है जिससे लोगों के घरों को खतरा बढ़ गया है । नगर परिषद के द्धारा यह डंगा कुछ समय पहले ही लगवाया गया था जो पहली ही बारिश में नाले में गिर गया है जिससे वहां से गुजरने वाला हर कोई व्यक्ति हो रहे कार्यों पर ऊंगली उठा रहा है ।

 

 

मीट मार्केट से गुजरने वाले इस नाले मे कुछ समय पूर्व दोनों तरफ डंगें लगाएं गए थे ,पर बुधवार दिन व रात को हुई भारी बारिश यह डंगा गिर गया है जिससे जगतपाल शर्मा का प्लॉट व ओमप्रकाश के मकान को खतरा बढ़ गया है।बेशक जिस ठेकेदार ने यह डंगे लगाएं ग ए थे उसने इससे पूर्व भी 70 मीटर दोनों तरफ डंगे और बीच में कंकरीट डाली गई है जो ठीक है।

 

लोगों को दुर्गंध से निजात दिलवाने के लिए नगर परिषद नाले के दोनों तरफ डंगे लगा रही हैं ,पर जिस तरफ यह डंगा गिरा हुआ है उस तरफ एक तरफ ही डंगा लगाया गया है और बीच में कंकरीट भी नहीं डाली गई है जिससे नगर परिषद के अधिकारियों व प्रतिनिधियों के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है ।

 

 

नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि पूर्व नगर परिषद के चुने हुए प्रतिनिधीयों ने अगर कार्यों को सही तरीक़े से करवाया गया होता तो आज कुछ समय बाद ही डंगे गिरने शुरू नहीं होते ।यह जो डंगे गिर रहे हैं इनकी विभागीय जांच करवाई जाएगी ,जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...