ठम्बा में बना भव्य शिव मंदिर, हवन व वैदिक मंत्रों से शिव परिवार स्थापित

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर के गांव ठम्बा में पुराने मंदिर का प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्वार किया गया। साथ ही नव निर्मित मंदिर में समस्त शिव परिवार की स्थापना प्रसिद्ध विद्वानों आचार्य अमित शर्मा आचार्य अनीश शर्मा, आचार्य मनोज शर्मा, शशि शर्मा, नवीन शर्मा, गीतांशु शर्मा द्वारा वैदिक मन्त्रों से की गई।

इसमें पहले दिन कलश, देव पूजन, मूर्तियों का जल बास करवाया गया। वहीँ दूसरे दिन विशाल शोभा यात्रा हुई। जिसमें 500 के लगभग श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभा यात्रा ठम्बा, पलवाला, रेहलु होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। साथ ही मूर्तियों को अन्न वास दिया गया। वही वैदिक मंत्रों से भगवान की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

गौरतलब हो कि यह मंदिर पठानिया परिबार के पूर्वजों के द्वारा बनाया गया। जिसका गंधर्व सिंह पठानिया, माता शांति देवी सहित समस्त पठानिया परिवार ने जीर्णोद्वार करवाया। यह एक अलौकिक मंदिर इस इलाके की शोभा को चार चांद लगा देगा।

आपको बता दें कि इस मंदिर निर्माण में उड़ीसा के कारीगर बुधिराम व सहयोगियो ने चाली कला की अनोखी शैली और तकनीक का सर्वश्रेष्ठ उदहारण दिया है। अंतिम दिन नुआले का आयोजन हुआ। जिसमें प्रसिद्ध गायक सुनील राणा व टीम ने समा बाँधा।

मौके पर स्वामी सर्वेश्वरानंद भारती ने अंतर्यात्रा पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही भक्त को सत्संग करवाया। वही ब्रह्मकुमारी पूजा कुमारी ने अध्यात्म के बारे में बताया। दूर दराज से भक्त जन भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचे। तथा भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...