
इंदौरा- शम्मी धीमान
विकासखंड इंदौरा के अंतर्गत पड़ते रेलवे स्टेशन कंदरोड़ी के पास पटरी मे ट्रेन की चपेट में आने से भपू के नौजवान युवक की दर्दनाक मौत हो गई , यह हादसा करीब रात के 10 बजकर कुछ मिनट पर हुआ हादसा इतना खतरनाक था की उक्त व्यक्ति के शरीर के सैंकड़ों टुकड़े हो गए ।
मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस कंदरोडी के इंचार्ज देवेंद्र कुमार , बलवंत सिंह , शेम सिंह ने मौके पर छानबीन कर उक्त व्यक्ति के मृत शरीर को उठाया और व्यक्ति की जेब से उसके पर्स में आधारकार्ड तथा फोटो मिलने पर साक्ष्य जताया की मृत व्यक्ति भपू का रहने वाला था और वह कंदरोडी में किसी निजी कंपनी में काम करता था।
पुलिस चौकी कंदरोड़ी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया की उक्त व्यक्ति के मृत शरीर को सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्मार्टम के लिए ले जाया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शरीर परिवार वालो को सौंप दिया जाएगा।
मृत व्यक्ति की पहचान लक्की समाल , पुत्र गणेश राज के नाम से हुई है जो कि भपू वार्ड न: 3 का रहने वाला था।
