ट्रायल सफल…14 दिसंबर से शिमला में होगा आइस स्केटिंग रिंक का आगाज़

--Advertisement--

Image

शिमला, 13 दिसंबर – नितिश पठानियां

राजधानी के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में मंगलवार सुबह स्केटिंग का ट्रायल सफल रहा। सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक आइस स्केटिंग रिंक के संचालकों, सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्केटिंग की।

आधे घंटे तक स्केटिंग का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने के बाद बुधवार से रिंक में सदस्य आइस स्केटिंग का लुत्फ़ उठा सकेंगे। स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते रिंक आधे से भी कम रह गया है। अभी फिलहाल सुबह के सेशन लगेंगे।

आइस स्केटिंग क्लब के सचिव पंकज प्रभाकर और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह के स्केटिंग सत्र को नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार उम्मीद है कि गत वर्ष की अपेक्षा अधिक सेशन आयोजित किए जाए।

पंकज प्रभाकर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के चलते रिंक का आकार छोटा हो गया है। बावजूद इसके 20 दिनों की मेहनत के बाद मैदान को स्केटिंग के लिए तैयार कर दिया गया है। अभी फिलहाल सुबह के सेशन ही आयोजित किए जाएंगे।

पंजीकरण की प्रक्रिया भी बुधवार से प्रारंभ हो जाएगी। 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 1800 रुपये तथा 16 वर्ष से अधिक के लिए 3 हजार रुपये शुल्क रखा गया है।

बता दें कि शिमला के लक्कड़ बाजार में स्थित आइस स्केटिंग रिंक एशिया का पहला ओपन एयर रिंक है, जहां आज भी प्राकृतिक रूप से बर्फ जमाई जाती है।

इस रिंक को 1920 में अंग्रेजों ने बनाया था। तब से लेकर हर साल यहां पर सर्दियों में प्राकृतिक रूप से बर्फ जमा कर स्केटिंग करवाई जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...